फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से रिटायर्ड सैनिक की हत्या

विज्ञापन
रविवार की रात इसी मकान में अकेले मौजूद थे पूर्व सैनिक कृतार्थ राय। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद सुरिहिया नई बस्ती में रविवार की रात सेवानिवृत्त सैनिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह और सीओ विनय गौतम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। मामले में मृतक के बेटे राहुल राय की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलिया की सीमा पर स्थित कोटवा नारायनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक कृतार्थ राय (66) अदिलाबाद के सुरहिया मौजे में मकान बनाकर पुत्र राहुल राय के साथ रहते थे। रविवार की शाम उनका बेटा राहुल अपने एक मित्र के साथ मोहनपुरा में तिलकोत्सव में गया था। इस बीच कृतार्थ घर पर अकेले ही थे। देर रात बेटा राहुल जब कार्यक्रम से घर लौटा तो उसके पिता खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और आस-पास के लोगों को दी। इसके बाद राहुल पिता को लेकर उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक की कनपटी के पास किसी नुकीले धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। देर रात घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होेंने मातहतों को वारदात का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। मृतक के पुत्रज्ञ राहुल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनय राय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उसे हिरासत में पुलिस पूछताछ कर रही है।
0
इनसेट...
एसपी ने गठित कीं दो टीमें, मोबाइल कब्जे में लिया
पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक की हत्या मामले की जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों टीमें सीओ विनय गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई करेंगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार व पुत्र के मोबाइल को काल डिटेल के लिए कब्जे में लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

000000
पूर्व सैनिक हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुत्र व परिवार के सदस्यों के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। काल डिटेल खंगालने के लिए सीडीआर मंगाई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - विनय गौतम, सीओ मुहम्मदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें