फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना हाॅल्ट पर मंगलवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त बहदिया गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के रूप में हुई।
मंगलवार की सुबह की भोर में ग्रामीण सिधौना हाॅल्ट की तरफ गए थे। वहां युवक का शव देखकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के गांव के लोंगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त खानपुर क्षेत्र के बहदिया गांव निवासी सोनू यादव (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस से जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। मृतक सोनू की मां पतिनजला देवी के रोने- बिलखने से हर किसी का कलेजा फट पड़ा। सोनू दो भाइयों में बड़ा था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन चलाता था। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की वाराणसी से औड़िहार रेलवे पटरी पर पड़े शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें