फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अधिवक्ता लामबंद, उपनिबंधक कार्यालय के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज न्यायिक कार्य से विरत रहने निर्णय, एसडीएम को सौंपा पत्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कचहरी परिसर से पांच किमी दूर उपनिबंधक कार्यालय सदर को कुछ दिनों पहले स्थानांतरित कर दिया गया। इससे नाराज अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर रजिस्ट्री कार्यालय को फिर से कचहरी परिसर या इसके आसपास स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक वे आंदोलनरत रहेंगे।
उपनिबंधक कार्यालय सदर को मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने के विरोध में अधिवक्ता 15 जून से अनवरत न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जनपद के सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और पदाधिकारी सरजू पांडे पार्क में एकत्र हुए। धरना-प्रदर्शन करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध किए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा को मु्ख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। साथ ही निर्णय लिया कि तीनों बार के सदस्य संयुक्त रूप से पांच जुलाई को पूर्ण दिन न्यायिक कार्य विरत रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय और संचालन सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ प्रशांत सिंह अटल,बार काउसिंल आफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव, चंद्र प्रकाश राय, कृष्णानंद राय आदि के अलावा जनपद के समस्त बार संघों के अध्यक्ष व महासचिव उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें