मरदह। थाना के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 299 डोंडसर गांव के सामने शनिवार की सुबह सात बजे कोहरे के चलते ट्रेलर और टूरिस्ट बस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए, उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।नई दिल्ली कश्मीरी गेट से टूरिस्ट बस पटना जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 299 पोल नंबर डोंडसर गांव के सामने बस पहुंची थी इसी दौरान घने कोहरे से गुड़ लदे ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। धमाके जैसी आवास सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घायल बस चालक कृष्णानंद प्रजापति (40) परिचालक कन्हैया प्रजापति (20) निवासी उत्तमपुर थाना करीमुद्दीनपुर और यात्री भारती गुप्ता (35) निवासी नई दिल्ली को बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। तीनों घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बस यात्री बिहार के मोतिहारी के पूर्वी चंपारण निवासी सूरज पासवान, दीपक पासवान ने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे। कोहरे के चलते यह घटना हुई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते घटना हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार