फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ली शपथ, हर हाल में निभाएंगे संविधान के कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे ने जनपद न्यायालय के दस कक्षीय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डा. बीआर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संविधान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को भारतीय संविधान में निष्ठा रखने एवं संविधान का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्त्तव्यों, महात्मा गांधी, डा. आंबेडकर एवं सरदार पटेल के विचारों से कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जनपद इकाई ने जिला पंचायत के सभागार में संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संविधान निर्माण की परिकल्पना तभी पूर्ण होगी जब लोग अपने कर्तव्यों का पालन पहले करें और अधिकार की चर्चा बाद में करें। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर अभिषेक कुमार, डा. व्यासमुनि राय, विभा राय, सुरेश कुमार सिंह, रतन श्रीवास्तव, रीना आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष कृपाशंकर राय एवं संचालन महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्हें संविधान के मूल्यों पर चलने एवं उसका पालन करने के लिए प्रेरित किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार संत रविदास प्रेरणा स्थल हाजीपुर बरेसर में संविधान दिवस के अवसर पर भीम चर्चा का आयोजन कर डा. आंबेडकर के योगदान और भारतीय संविधान को बचाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बामसेफ के अध्यक्ष डा. रामशंकर, विजय घोष, रामदत्त राम, लियाकत अली आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन शशिबिंदु प्रियदर्शी ने किया।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर एवं सुहवल थाना में पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को थाना प्रभारियों ने देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस अवसर पर सुहवल की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, रेवतीपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी आदि मौजूद थे।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य उदयराज ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पिंकी पहले, आदित्य राजपूत दूसरे एवं आशीष कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पिंकी प्रथम एवं अलका मद्धेशिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विरेंद्रनाथ पाल, ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्रनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, सत्यनारायण पांडेय मौजूद थे। संचालन गौरव प्रताप सिंह ने किया।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार संविधान दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया के तत्वावधान में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वानंद चौबे, रामरतन राम, राजेंद्र पांडेय, अमित कुमार पांडेय, सुमित कुमार पांडेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह एवं संचालन जिला कमेटी के सचिव बृजेश कुमार गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें