भदौरा ब्लॉक के कई साधन सहकारी समितियों में शनिवार को डीएपी खाद पहुंच गई है। जल्द ही खाद का वितरण किया जाएगा।
भदौरा ब्लॉक के साधन सहकारी समिति भतौरा - बारा, गहमर, मनिया - करहिया में शनिवार को 720 बोरी डीएपी पहुंच गई है। हालांकि किसानों की मांग के सापेक्ष यह खाद ऊंट के मुंह में जीरा है। हालांकि सोमवार तक ब्लाक के अन्य समितियों में भी डीएपी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
साधन सहकारी समिति भतौरा के सचिव राजेश राय ने बताया कि शनिवार को भदौरा ब्लॉक की तीन समितियों में डीएपी पहुंच चुकी है। तीनों समितियों पर अब तक 720 बोरी डीएपी आई है। जिससे किसानों की आपूर्ति पूरी नहीं हो सकी। वहीं, ब्लाक के देवल, दिलदारनगर सहित अन्य समितियों में डीएपी नहीं आने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं। समितियों पर किसान चक्कर लगा रहे हैं।