फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्र-छात्राओं को दिए गए 1011 स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर छात्र- छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस दौरान 1011 छात्र- छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए गए। मुहम्मदाबाद में शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय स्मार्टफोन वितरण समारोह में 601 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा.दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्मार्टफोन का वितरण किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट फोन का सदुपयोग करने का आह्वान किया। प्राचार्य डा.एस.के एस पांडेय ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। खानपुर के बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय तेलियानी बहदिया में 180 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए गए। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राम तेज पांडेय और पूर्व मंडल अध्यक्ष फौजदार सिंह प्रबंधक परशुराम यादव ने उपस्थित सभी छात्राओं को स्मार्टफोन दिया। बहरियाबाद के गदाईपुर स्थित भूल्लू महाविद्यालय में 230 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें