अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण के ओर से आयोजित हुई गोष्ठी
फोटो भी-
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम में है दम (हम होंगे कामयाब) कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लाक के रुहीपुर गांव में हुआ। इसमें डिजिटल शिक्षा के माध्यम से समाज की रुढि़वादिता से संघर्ष कर समाज में दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर आगे बढ़ी है पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम एक मार्च से आठ मार्च तक थीम डिजिटल ऑल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका, नवाचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा के लिए लैंगिक उत्तरदाई एवं दृष्टिकोण, महिलाओं और बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है।
डिजिटल प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व के रूप में मनाएगा। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय, जिला समन्यवक, जन ग्रामीण संस्थान के लोग मौजूद रहे।
000000