फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिकी माऊस-छोटा भीम बच्चों की पसंद तो युवा मांग योगी-मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

होली पर बाजार में छाई रौनक, सज गईं रंग और पिचकारी की दुकानें
पिचकारी की कीमतों में पिछली वर्ष की अपेक्षा दस फीसदी की वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पिचकारी की दुकानें जगह-जगह सज गई है। बच्चों को रिझाने के लिए कार्टून तो युवाओं और बड़ों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य तरह के मुखौटों की भरमार है। बच्चों की तो उनके लिए लेजर गन, मिकी माऊस, छोटा भीम कार्टुन की पिचकारियां बाजारों की शोभा बढ़ा रही हैं।
शहर के मिश्रबाजार, लालबाजार, महुआबाग, सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के बाजारों में होली पर्व पर होने वाली खरीदारी के लिए रंग-अबीर, पिचकारियों की दुकान सज चुकी है। वहीं लोगों पर होली का खुमार भी चढ़ना शुरू हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी बच्चों के पसंद की ध्यान में रखते हुए कार्टून बनी पिचकारियां दुकानों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं अलग-अलग तरह के मुखौटे भी लोगों को आकर्षित करेंगे। बाजार में 50 से 400 रुपये तक की पिचकारियां, 20 से 300 रुपये तक मुखौटा बिक रहा है। बाजार में चहल-पहल देख व्यापारी भी उत्साहित हैं। रंगों के पर्व होली में हर किसी को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। यही वजह है कि दुकान सजाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है।
विज्ञापन

हालांकि होली के त्योहार पर महंगाई का असर भी इस बार देखने को मिल रहा है। पिचकारी के दाम भी पिछले साल की अपेक्षा कुछ बढ़े हैं। ऐसे में बच्चों को रिझाने के लिए अभिभावकों को जेब ढीली करनी पड़ सकती है। मिश्रबाजार के दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि इस बार पिचकारी के दामों में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अभी-भीड़ नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, वैसे अच्छा व्यापार होने का उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें