फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रावण का होगा अंत

Mon, 10 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर(ब्यूरो)। सत्य पर असत्य की विजय का पर्व जिले में मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई जगह मेला का आयोजन किया जाएगा। जगह-जगह चल रही रामलीला में रावण वध के साथ ही विजयादशमी की खुशी मनाई जाएगी। इस पर्व की  तैयारी के मद्देनजर आयोजन स्थलों पर साफ सफाई कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि इस पर्व से पहले ही कई स्थानों पर  राम लीलाएं शुरू हो जाती हैं। विजयादशमी के दिन असत्य और बुराई का प्रतीक  रावण का वध होता है तथा भगवान राम उसके पुतला का दहन करते है। वैसे तो विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेला में लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सबसे अधिक भीड़ शहर के लंका मैदान में उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू के रिपोर्ट के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्रों  में विजयदशमी के दिन 53 जगहों पर मेला लगेगा। यहां पर रावण का पुतला भी दहन किया जाएगा। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लंका मैदान  में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारियों की मौजूदगी में जलाया जाएगा। विजय दशमी पर लंका मैदान में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेेंगे। मैदान में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कम से कम तीन सीसी टीवी कैमरे और लोगों को असुविधा से बचाने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के आसपास स्थित मकानों की छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात होकर निगरानी रखेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें