फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आज गो-सेवा और सनातन संस्कृति संरक्षण का संदेश देंगे शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सनातन धर्म की अखंड परंपरा के प्रमुख संत एवं उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 9 मई को अपनी 81 दिवसीय गविष्टि (गो-रक्षार्थ–धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन शनिवार को लंका मैदान में होगा। इसके बाद वह जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं गांवों में भ्रमण कर गो-भक्तों, संतजनों एवं आमजन से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गो-रक्षा, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर चलाया जा रहा व्यापक जनअभियान है। यात्रा के दौरान शंकराचार्य श्रद्धालुओं को गौ-सेवा, धर्म रक्षा एवं भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप के संरक्षण का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें