फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आईजीआरएस निस्तारण में गाजीपुर पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के मूल्यांकन में अप्रैल में गाजीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई। जिले के 27 थानों में से 25 थानों को भी प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल के माध्यम से जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजा जाता है। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर आख्या अपलोड की जाती है। शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर कार्रवाई की गुणवत्ता भी परखी जाती है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने से लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें