फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनें आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Tue, 18 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मिश्रबाजार में करवा चौथ के व्रत के लिए करवा एवं चलनी की खरीददारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। मंगलवार को शहर की बाजारों में जहां सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा सामग्रियों की खरीददारी होती रही, वहीं सर्राफा बाजार में भी चहल-पहल रही। सजने-संवरने के क्रम में शहर के ब्यूटी पार्लरों में जहां महिलाओं की भीड़ रही, वहीं मेहंदी रचाने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। इस पर्व पर निर्जल व्रत रहकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं और रात में चलनी से पति का दीदार कर व्रत तोड़ती हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को बाजारों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। दूकानों से चलनी, कुश, मिट्टी का करवा, रोली, चंदन आदि पूजा सामग्री की खरीददारी की। मिश्रबाजार से लेकर टाउनहाल तक कई दूकानें इन सामानों से सजी हुई थी।


कपड़ा की दूकानों पर भी साड़ी, सूट तथा अन्य प्रकार के परिधानों की बिक्री होती रही। श्रृंगार सामग्री की दूकानों पर चूड़ी, कंगन, बिंदी और अन्य प्रसाधनों  की खरीद का क्रम बना रहा। पर्व के चलते सर्राफा बाजार भी गुलजार रहा। श्रृंगार के क्रम में गहनों की बड़ी भूमिका होती है। कई महिलाओं ने नए फैशन और डिजाइनदार गहनों की खरीददारी की।  महिलाओं में संजने-सवंरने की भी होड़ मची रही। पिया के सामने सोलह श्रृंगार कर जाने के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह दिखा। ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, बाल कटिंग के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। मेहंदी रचाने की भी होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें