फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बैंकों पर लटका रहेगा ताला, कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। 16 और 17 दिसंबर को सभी सार्वजनिक बैंकों ने पूर्णत: कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव सत्यम ने बताया कि सरकार ने बैंकों के निजीकरण को लेकर संसद में बिल पेश कर रही है। उसमें सरकार बैंकों के 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। इसी क्रम में देशव्यापी बंदी का समर्थन करते हुए जिले के बैंक भी 16 और 17 दिसंबर को बंद रहेंगे। दोनों दिन अधिकारी एवं कर्मचारी शहर के महुआबाग स्थित यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर सुबह 10 बजे से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें