कासिमाबाद। स्थानीय नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मऊ ने पिछली बार की विजेता कानपुर को 40 रन से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया। रविवार को आजमगढ़ और मऊ के बीच फाइनल खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल ने 42, गुलाब ने 32 और हेमंत ने 28 रन बनाए। कानपुर की तरफ से राहुल ने 41 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में 173 रन का पीछा करते कानपुर की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना पाई। विकास ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। मऊ की तरफ से नीरज ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुलाब को दिया गया। आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र यादव और अखिलेश गुप्ता तथा कमेंट्री विमलेश तिवारी, अजय यादव, महेश प्रजापति और विशाल सिंह ने की।