सहायक आयुक्त सहकारिता गाजीपुर अंशल कुमार ने शनिवार को यूसुफपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति में स्थापित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी ने बताया कि समिति की तरफ से अब तक 172 किसानों का 10547 कुंतल धान क्रय किया गया है। इसमें से 160 किसानों को धान मूल्य का भुगतान भी कर दिया गया है। इसके अलावा समिति की ओर से 8850 कुंतल आनलाइन डिलिवरी एवं 4060 कुंतल सीएमआर की डिलिवरी हो चुकी है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंशल कुमार ने केंद्र प्रभारी को किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने और समय से किसानों का भुगतान करने और आनलाइन डिलिवरी एवं एमसीआर डिलिवरी में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय इफको के निदेशक विजय शंकर राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी मुहम्मदाबाद राधेश्याम सिंह, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक सचिन तिवारी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मुहम्मदाबाद नवीन कुमार सिंह, भांवरकोल के कन्हैयालाल मौर्य, महेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र आदि मौजूद थे।