फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झाड़-फूंक में गंवाया समय, सर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भतौरा गांव में मंगलवार की रात घर में चारपाई पर सो रहे किशोर काे सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवा दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भतौरा गांव निवासी अनीस कुमार (13) परिजनों के साथ भोजन कर घर में चारपाई पर सो रहा था। देर रात सांप ने उसके पैर में डस लिया। किशोर के चिल्लाने पर परिजनों की नींद टूट गई। उपचार कराने के बजाय परिवार के लोग झाड़-फूंक के लिए बरेसर स्थित अमवा की सती माई के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक के बावजूद किशोरी की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। किशोर का शव देख परिवार की महिलाएं रोने- बिलखने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की मृतक के दरवाजे पर भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। परिजनों ने बताया कि मृतक कक्षा आठवीं का छात्र था। पढ़ने में काफी होनहार था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें