फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा नेताओं ने दिया धरना, दुष्कर्म के आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की ढाई वर्ष की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी के घर को ध्वस्त करने व फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर धरना दिया। साथ ही डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त एसडीएम शालीग्राम को मांग पत्र सौंपा। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा पंकज के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरजू पांडेय पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जनपद में ढाई वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया। यह घटना यहीं तक नहीं रुकी और भुडकुड़ा कोतवाली के एक गांव में दुष्कर्म की घटना हुई। वक्ताओं ने कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ये घटनाएं सरकार के खोखले दावे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की पोल खोल रही हैं। मांग किया कि सरकार दुष्कर्म आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कराए और फांसी की सजा दिलाएं, जिससे भविष्य में इस तरह घटना किसी और बेटियों के साथ ना हो। इस मौके पर जिला महासचिव मनेश्वर यादव, रमेश यादव, मीडिया प्रवक्ता पंकज यादव, विधानसभा अध्यक्ष जखनिया धनंजय कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष उज्जवल कुमार, प्रभात विश्वकर्मा, विवेक राजभर, रितेश यादव, नवीन यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें