जमानिया। केपीएल क्रिकेट क्लब की ओर से क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आयोजित दसवीं ग्रामीण स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल तिलवां और उधरनपुर के बीच खेला गया। इसमें तिलवां ने 16 रनों से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलवां की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की ओर से गोलू ने शानदार 80 रन बनाए। अभिषेक ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधरनपुर की टीम 94 रनों पर सिमट गई। अंकित ने 45 रन बनाए और गेंदबाजी में भी चार विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सिरीज और मैन ऑफ द मैच तिलवां के अभिषेक रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रमेश यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। धर्मेंद्र और दीपक ने अंपायरिंग तथा विकास यादव ने कमेंट्री की।
कार्यक्रम में समाजसेवी रामचंद्र यादव, सर्वचंद, लल्लन, रामविलास, रविंद्र, कमला, पप्पू, शिवशंकर, लालमन, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे।