फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिलक का सामान और नकदी आग में जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मंगलवार को आग लगने से झोपड़ी और छह मंडा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ी में आग लगने से 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले तिलक को लेकर चल रही तैयारियों के लिए रखा गया सामान और 15 हजार नकदी जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नोनहरा थानाक्षेत्र के महमूदपुर रानीपुर गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के के छोटे भाई के शादी की तैयारी चल रहा था। 25 अप्रैल को तिलक का आयोजन था। तैयारियों के तहत कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, नकदी आदि झोपड़ी में रखा हुआ था। आग लगने से सामान और 15 हजार नकदी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रवि प्रताप शुक्ला ने पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का अश्वासन दिया।
बिरनो : थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव में शाम करीब पांच बजे खेत के पास में लगे ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से श्रीराम यादव के खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कुछ ही समय में खेत में लगी करीब छह मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने समरसेबुल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना से किसान श्रीराम यादव को भारी नुकसान हुआ है। कहा मेहनत पर पानी फिर गया। लेखपाल अनूप सिंह कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें