दुल्लहपुर। थाना के चौथी गांव निवासी और एक कंपनी के कर्मचारी के खाते से 53 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। गांव निवासी श्रवण कुमार कुशवाहा ने बताया मरदह एसबीआई में उनका खाता है। फोन- पे एप पर आए मैसेज को ओके करते ही खाते से तीन हजार रुपया कट गया। जब उसने इसकी सूचना एसबीआई ब्रांच में तैनात कर्मियों को दी गई तो उन्होंने हाथ उठा लिया। जब पे-फोन कस्टमर केयर से बात की गई तो साइबर अपराधियों खाते से 53 हजार रुपये उड़ा दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।