फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव वापस न लाने पर दबंगों ने बालक को गंगा में फेंका

विज्ञापन
करंडा के पुरैना गांव के पास मनबढ़ युवकों द्वारा मल्लाह बबलू की डुबोई गई नाव। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में नाव वापस किनारे पर नहीं लाने पर दबंगों ने शुक्रवार की शाम एक बालक को गंगा में फेंक दिया। उसके माता-पिता की पिटाई भी की। डूब रहे बालक को ग्रामीणों ने बचा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पुरैना गांव निवासी बब्लू मल्लाह अपनी पत्नी एवं सात वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ नाव से शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नाशपाती तोड़ने के लिए गंगा के रेत पर जा रहा था। नाव सरैया गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान इसी गांव के दो दबंग युवक नाव को लौटाकर किनारे पर लाने के लिए कहने लगे। इस पर बब्लू ने कहा कि नाव छोटी है, इस पर और लोगों को नहीं बैठाया जा सकता है। इसलिए नाव को किनारे पर नहीं लाएगा। इस पर दबंगों ने गंगा में छलांग लगा दिया और तैरते हुए नाव के पास पहुंचे और उस पर सवार हो गए।
बब्लू और उसकी पत्नी को मारने-पीटने लगे। बेटे प्रिंस को गंगा में फेंक दिया, जिससे वह डूबने लगा। घटना के बाद दंपती शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों की मदद से किसी तरह से बब्लू ने अपने बच्चे को बचाया। पीड़ित ने दो लोगों को खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें