फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जान से मारने की नियत से दबाया गला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर शहरी निवासी मुहम्मद आरीफ अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर एक निजी अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी पर मारने पीटने और गला दबाकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने की तहरीर देकर बताया कि बीते 18 मार्च की शाम करीब साढ़े तीन बजे कचहरी स्थित कार्यालय से एक अन्य साथी के साथ घर जा रहे थे। महुआबाग तिराहे के पास निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बाइक रोकवा लिया और कहने लगा कि अस्पताल के बारे में क्या जानकारी ले रहे हो। इसके बाद आरोपी मारने पीटने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बचाया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आरोपी मियापुरा निवासी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें