फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक तिलक समारोह से वापस आ रहा था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार और बुधवार की शाम आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों में दो चंदौली जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

भांवरकोल : थाना क्षेत्र के वीरपुर मोड़ के पास शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त वीरपुर गांव निवासी राजीव रंजन राय उर्फ नीकू (36) के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त चंदौली जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के भरथहा कला निवासी अंकित सिंह (32) के रूप में हुई है। मृतक राजीव रंजन राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि एक की शिनाख्त हो चुकी है, दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
जमानिया : चंदौली जनपद के धीना थाना के डेढ़गांवा गांव निवासी चंदन सिंह (34) स्टेशन बाजार वार्ड नंबर नौ निवासी विनोद यादव (35) के साथ बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने बरूईन मोड़ स्थित मैरेज हॉल में गए थे। वहां से देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बरूईन मोड़ और पुलिस चौकी के बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में सड़क पर गिरे चंदन सिंह के सिर को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। वहीं विनोद यादव को भी गंभीर चोट आई। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें