फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज । धरवा गैस एजेंसी के पास शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित बाइक निजी बस की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज निवासी राहुल बिंद (22), गोविंदा (23) और पारस बिंद (24) एक बाइक से सोहराब बाबा के दर्शन करने आए थे। यहां से वापस महराजगंज जा रहे थे। धरवा गैस एजेंसी के पास पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन

उसी दौरान सामने से निजी बस आ गई। दोनों गाड़ियों के बीच से निकालने की कोशिश में बाइक सवारों को पिकअप से धक्का लग गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गई और वह बस के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया, जबकि बस छोड़कर चालक फरार हो गया। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। लेकिन, तब तक राहुल की मौत हो गई। पारस और गोविंदा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोविंदा को मृत घोषित कर दिया। पारस को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर आधे घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें