फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: बुर्का पहनकर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, ट्रेन में यात्रियों के सामान पर फेर देती थीं हाथ

Sat, 08 Oct 2022 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

बुर्का पहनकर यात्रियों के कीमती सामान को चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गाजीपुर आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ा है।  इन्हें गाजीपुर सिटी स्टेशन से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गाजीपुर सिटी स्टेशन से बुर्का पहनी तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया। हरिहर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री ललिता देवी पत्नी दूधनाथ का गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। शिकायत पर सुरक्षा बल ने तीन महिला चोरों को मंगलसूत्र के साथ रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मालूम हो कि महिला चोर भीड़भाड़ वाले सभी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से बचने के लिए बुर्का पहन कर ट्रेन में किसी महिला यात्री के चढ़ते समय गले से जेवर, पर्स और कीमती सामान निकाल लेती हैं और साथी को पकड़ा कर बाथरूम में जाकर बुर्का उतार लेती हैं। जिससे उनकी पहचान न हो पाए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में भी बुर्का पहनकर चोरी करने का मामला सामने आया है।

गिरफ्तार महिलाओं में सीमा पत्नी राजन निवासी अमदही थाना जहानागंज जिला मऊ, मनीषा पत्नी रामलखन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ और पुलू पत्नी राज निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ के तौर पर पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें