फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। सुहवल थाने की पुलिस ने रविवार की भोर में करीब सवा चार बजे रामपुर मिल्की गांव के समीप से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छिपाकर रखी गई करीब एक लाख रुपये के चोरी की सरिया, टुल्लू मोटर, प्लास्टिक की पाइप, एंगल, बिजली के तार आदि बरामद किया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर रामपुर मिल्की गांव बाहर चोरी के समान के साथ खड़े हैं और वो कहीं जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लोग बोरिया लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को कुछ दूर जाते ही दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम किसुन बिंद, संजय बिंद, अनिल कुमार बिंद निवासी रामपुर मिल्की थाना सुहवल बताया। तलाशी लेने पर बोरे से चोरी की प्लास्टिक पाइप ,सरिया आदि मिला। जबकि उनकी निशानदेही पर तीनों के घर से बिजली के तार, टूल्लू पम्प, करीब डेढ कुंतल सरिया, प्लास्टिक की 50 किलो पाइप आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक तीनों के खिलाफ जमानिया, दिलदारनगर सुहवल में मादक दव्य, आर्म्स एक्ट, चोरी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें