फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 250 गरीब बेटियों की शादी कराने को 1.27 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 250 गरीब बेटियों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक करोड़ 27 लाख रुपये के बजट की शासन से स्वीकृति मिल गई है। तिथि निर्धारित होने पर शादी का कार्यक्रम शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। वही आवेदन की प्रक्रिया में विभाग ने काफी बदलाव भी किया है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वहीं 10 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 35 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। वही विभाग का कहना है कि आवेदन की प्रक्रिया में काफी बदलाव हुआ है। अब लोगों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना होगा। आवेदनकर्ता किसी भी जनसेवा केंद्र पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए वर और वधू का आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र आय प्रमाण पत्र और उम्र प्रमाण पत्र, बैंक खाता और फोटो के साथ आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। हालांकि विभाग ने शादी की तिथि अभी निधारित नहीं किया है और न ही आवेदन की कोई अंतिम तिथि है। वही विभाग का कहना है कि अभी लक्ष्य और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
सामूहिक विवाह के लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदनकर्ताओें की सुविधा के लिए इस बार आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। जिससे लोगों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वही शासन से आदेश आने के बाद लक्ष्य में बढ़ सकता है।- राम नगीना यादव, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें