फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को रौंदा: गाजीपुर-बलिया एनएच पर बिखर गए शव के चीथड़े, पुलिस ने उठवाया; आवागमन बाधित

Sat, 02 Nov 2024 09:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर-बलिया एनएच पर हादसे की सूचना पाकर मौके पर नोनहरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। शव के चीथड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से उस वाहन का पता कर रही है, जिसने तीनों लोगों को रौंदा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली ग्राम के पास गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारण आधे घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन




नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी इंद्रमणि यादव (45) इसी गांव के सरोज यादव (27) और थाना क्षेत्र के ही जल्लापुर निवासी शैलेष यादव (28) एक बाइक पर सवार थे। सभी रात में करीब साढ़े दस बजे शहवाजकुली में पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शवों को कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले मृतकों के मोबाइल के सहारे पहचान करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इस दौरान करीब आधे घंटे राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें