गाजीपुर। बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य चल रहा है। 15 अक्तूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 16 से 19 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इसके चलते, कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों का परिचालन बदले मार्ग से किया जाएगा। इनमें तीन जोड़ी ऐसी हैं, जो गाजीपुर सिटी से होते हुए चलाई जाएंगी।
हाजीपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेद्र कुमार के मुताबिक बरौनी से 19 अक्तूबर तक चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाए जाएगी। इसी तरह वापसी में नई दिल्ली से 18 अक्तूबर तक उसी रास्ते आएगी। वहीं, दरभंगा से 19 अक्तूबर तक चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि नई दिल्ली से वापसी में यह ट्रेन 20 अक्टूबर तक चलने उसी रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह दरभंगा से 14, 17 एवं 18 अक्तूबर को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी- वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि वापसी में नई दिल्ली से 17 और 18 अक्टूबर को चलने वाली यह ट्रेन उसी रास्ते चलाई जाएगी।