फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में तीन नए गैंग बने, एक गैंग चला रहा किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद पुलिस संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की नकेल कसने के लिए लगातार ठोस कार्रवाई कर रही है। नए वर्ष में पुलिस ने तीन नए गैंग दर्ज किए हैं। इसमें एक गैंग की मुखिया किन्नर है। नंदगंज, शादियाबाद और खानपुर थाने में गैंग सरगना व उसके सदस्यों पर हत्या और गो- तस्करी से संबंधित संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। आईआर 67, आईडी 36 और डी- 145 नंबर से पंजीकृत नए गैंग में 13 शातिर अपराधियों को शामिल किया गया है, जो सरगना और सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डा. राकेश मिश्र ने बताया कि नए वर्ष में तीन नए गैंग दर्ज किए गए हैं। गैंग आईआर 67 की मुखिया रामपुर बंतरा निवासी बिट्टू किन्नर है। इस गैंग में चार सक्रिय सदस्य हैं, जिसमें रानी किन्नर, गोपाल राम, अजय राय और राहुल चौहान उर्फ किशन उर्फ सूरज शामिल है। गैंग की सरगना बिट्टू किन्नर और इसके सक्रिय सदस्यों के खिलाफ नंदगंज थाने में हत्या एवं साजिश जैसे मामले दर्ज हैं।
वहीं, शादियाबाद थाने में आईडी 36 नया गैंग दर्ज हुआ है। इसमें नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी दिनेश बिंद गैंग का मुखिया है, जबकि चंदौली जनपद के धीना थाना के लखईपुर अवंती गांव निवासी ओसियर बिंद सक्रिय है। इनके खिलाफ शादियाबाद थाने में गो हत्या, तस्करी व आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

खानपुर थाने में डी- 145 नया गैंग दर्ज किया गया है, जिसका मुखिया उचौरी निवासी साहिल उर्फ बिल्लू हैं। इस गैंग में मेराज, अंकित सोनकर, आफताब उर्फ गुड्डू, इसरार और जलालुद्दीन सक्रिय सदस्य है। इन शातिरों के खिलाफ हत्या और अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें