फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन किमी मार्ग एक वर्ष से खराब

विज्ञापन
नगसर मार्ग से बड़ौरा-डारीडीह को जाने वाली गड्ढों से भरी सड़क से गुजरती स्कूली बस। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। नगसर मार्ग से बड़ौरा होते हुए डारीडीह तक जाने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले एक वर्ष से खराब स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते यह सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों और जलजमाव में बदल गई है। इस मार्ग से गुजरते समय राहगीरों को हर कदम पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिहारी पाल, रामाशंकर, बब्बन, गुड्डू यादव, पीयूष मिश्रा, संजय और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता शिशुपाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। सड़क की मरम्मत के लिए लगभग 11 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्य शुरु कर मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें