फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ गोवंशों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की भोर में करीब सवा तीन बजे अठहठा गांव के पास मोड़ से गोकशी व पशु तस्करी के उद्देश्य से ले जाए जा रहे छह दूधारू गायों और तीन बछड़ों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया और दोनों वाहनों को सीज कर दिया। जबकि एक तस्कर चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह पुलिस के साथ उतरौली चट्टी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर दो पिकअप पर दुधारू गायों को लेकर सुहवल-पटकनियां रामपुर मार्ग से अठहठा होते हुए बिहार जा रहे थे। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने अठहठा मोड़ पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो पिकअप तेजी से आते दिखाई पड़े। जब वाहनों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर ली। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया।
कुछ दूर जाते ही उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि तीन तस्कर नगदीलपुर निवासी विजय यादव, गहमर कोतवाली के बसुका गांव निवासी शकील खान व सनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों का चालान कर दिया गया। जबकि फरार एक तस्कर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें