बिरनो। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के सिवान स्थित पेड़ की टहनी में शनिवार की रात मोफलर का फंदा बनाकर एक युवक ने फांसी लगा ली। रविवार को घटना की जानकरी होने पर परिजनों में कोहराम मच गई। युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
मीरपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (21) मानसिक मरीज था। उसकी दवा चल रही थी। परिजनों के साथ रात में खाना खाकर घर में सो गया। देर रात वह उठा और सिवान में जाकर एक पेड़ से मफलर का फंदा लगाकर लटक गया। सुबह जब गांव के लोग खेत के तरफ जा रहे थे तो पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।