बिरनो। थाना क्षेत्र के मीरपुर नहर के पास सोमवार को गाजीपुर-मऊ फोरलेन के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विहीलीपुर गांव निवासी सोनू राजभर मित्र सोनू राजभर के साथ बाइक से मऊ जा रहे थे। दूसरी ओर सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव निवासी रौनक सिंह बाइक से मऊ से आ रहे थे। मीरपुर नहर के पास दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।