फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Encounter: गाजीपुर और बलिया में तड़तड़ाईं गोलियां, मुठभेड़ में दो शातिर चोर व एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया।

सार

गाजीपुर और बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले की एसओजी (स्वाट) टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बोलेरो, एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। घटना बुधवार की रात में सलेमपुर मोड़ के पास हुई। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि स्वाट प्रभारी व मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो बलिया जिले के चितबड़ागांव की ओर से गाजीपुर की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रघुवरगंज मोड़ पर नाकेबंदी की।

पुलिस को देखते ही बोलेरो सवार बदमाशों ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उन्हें घेरा तो नसरतपुर मोड़ पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा, जबकि एक अन्य बदमाश को मौके से दबोच लिया गया। वहीं, एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आरजू कुरैशी पुत्र एकराम कुरैशी (घायल) और मुहम्मद नसीम शाह पुत्र रूस्तम शाह, दोनों निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पशुओं की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर व तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार 

बलिया जिले की गड़वार पुलिस ने बुधवार की रात हिस्ट्रीशीटर व वांछित गो तस्कर सुनील गुप्ता को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गडवार पुलिस टीम जिगनी नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका। 

जिगनी नहर पुलिया के पास अपने को घिरता देख बदमाश पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुनील गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया थाना पकड़ी को दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे बदमाश मौके पर घायल होकर गिर गया। 

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह अपने साथी डिम्पू कन्नौजिया निवासी ताड़ीबड़ा गांव थाना नगरा, सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकन्दपुर, तैय्यब खान निवासी बसारिकपुर थाना सिकन्दरपुर के साथ मिलकर अवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पिकअप में लादकर बिहार ले जाकर बेच देता है। इससे जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं। 

बताया कि 13 सितंबर को चारों लोग एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशु लादकर ले जा रहे थे कि थाना उभांव की पुलिस द्वारा पिकअप चालक डिम्पू कुमार कन्नौजिया को पकड़ लिया गया था। इसके बाद सुनील गुप्ता और उसके साथी सुनील यादव व तैय्यब खान वहां से पुलिस से बचकर भाग निकले थे। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक ख़ोखा बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें