फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में नहाते समय डूबे तीन बच्चे, दो बाहर निकाले, बालिका डूबी

विज्ञापन
पलिया घाट की खबर में-----लापता शिवांजली। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पलिया गंगा घाट पर रविवार की सुबह आठ बजे दोस्तों के साथ गंगा स्नान कर रही दो बालिका और एक बालक गहरे पानी में डूबने लगे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के मुताबिक पलिया गांव निवासी सुनील गोंड ने बताया कि बेटी शिवांजली (10), सहेली स्नेहा और बालक विनीत चौधरी के साथ गंगा में नहा रही थी। नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर नाव से पानी फेंक रहे किशोर विनीत निषाद ने जब तीनों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन वह खुद भी पानी की तेज धारा में बहने लगा।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि पास में खड़े श्रीनिवास चौधरी बच्चों को डूबता देख गंगा में कूद गए और पानी की धारा में बह रहे विनीत को बचाया। इसके बाद श्रीनिवास चौधरी और विनीत निषाद ने मिलकर सूझबूझ दिखाते हुए लंबा बांस का डंडा पानी में फेंककर स्नेहा और विनीत चौधरी को पकड़वाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि बेटी शिवांजली पानी में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण गंगा घाट की ओर दौड़ पड़े। मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर और लेखपाल अर्पणा राय मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश की जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में गाजीपुर से गोताखोरों की विशेष टीम बुलाई गई, जो नदी में उतरकर लापता बालिका शिवांजली की तलाश में जुटी हुई है। इधर, गंगा में नहाते समय डूबी बेटी की जानकारी होते ही घाट पर पहुंची मां सुशीला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए स्थानीय और गाजीपुर मुख्यालय से प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई जा रही है। हालांकि अभी तक बालिका का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें