फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विश्वविद्यालय की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों पर सुचारू रूप से चल रही हैं। पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 से 11 बजे तक बीबीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 1 बजे तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 2 बजे तक एलएलबी पांचवें सेमेस्टर तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक बीए, बीएससी और बीबीए-बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
केंद्र पर 2435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 171 अनुपस्थित रहे। इस दौरान तीन नकलची छात्रों को पकड़ कर निष्कासित किया गया। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार इनके खिलाफ अनफेयर मींस (यूएफएम) को लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। शुचिता के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें