फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर----सेराज खान। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर/बिरनो। बिरनो थाना क्षेत्र के पलिया हनुमान मंदिर के पास रविवार की भोर मुठभेड़ में पुलिस ने तीन पशु तस्करों करीमुद्दीनपुर निवासी संतोष राजभर, बिरनो के गुलालसराय निवासी दिलमोहन राठौर और नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव के सेराज खान को गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से सेराज खान घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने एक पिकअप पर चार मवेशी, एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया। तस्करों पर जनपद के अलावा बाराबंकी व अमेठी में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग व तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में पलिया के पास पशुओं को लादकर पशु तस्कर जरगो होते हुए हाईवे के तरफ जा रहे हैं। बिरनो पुलिस टीम सूचना मिलने पर जरगो से पलिया की ओर रवाना हो गई। टीम जैसे ही पलिया हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर पिकअप को सड़क पर छोड़कर तीन तस्कर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव निवासी सेराज खान के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे बिरनो सीएचसी में भर्ती कराया।

बिरनो थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है, उसका उपचार बिरनो सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस टीम पूछताछ के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है।- अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद
विज्ञापन


सेराज पर गैंगस्टर, पॉक्सो व पशु तस्करी सहित आठ मामले दर्ज
सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि नोनहरा थाना के नोनहरा निवासी सेराज खान शातिर बदमाश है। सेराज पर गैंगस्टर, पॉक्सो, पशु तस्करी व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसमें नोनहरा में चार, भांवरकोल में एक, करीमुद्दीनपुर में एक और बिरनो थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। इसमें सबसे ज्यादा पशु तस्करी के मामले दर्ज हैं।
-
संतोष पर बाराबंकी व अमेठी, दिलमोहन पर मुहम्मदाबाद में दर्ज हैं मामला
कासिमाबाद सीओ ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ थाने का गैंगस्टर है। इसके खिलाफ बाराबंकी के हैदरगढ़ में दो, अमेठी में एक और बिरनो थाना में दो मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार पशु तस्कर दिलमोहन राठौर पर मुहम्मदाबाद कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर----सेराज खान। संवाद

पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर----सेराज खान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें