जौहरगंज गंगा घाट पर गंगा से बचाई गई सोनी सिंह। संवाद
- फोटो : 1
सैदपुर। गंगा की तेज जलधारा में बह रही सोनी सिंह (35) की रविवार रात जोहरगंज घाट के तीन मल्लाहों ने जान बचा ली। करीब 10 किलोमीटर तक बहने के बाद महिला ने बचाने के लिए आवाज लगाई तो पवन निषाद, सोनू निषाद और कुंदन निषाद अंधेरे में नाव लेकर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सादात थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव निवासी सोनी सिंह ने बताया कि गृह कलह से परेशान होकर वह कैथी स्थित गंगा-गोमती संगम पहुंची थी। अंधेरा होने पर आत्महत्या की नीयत से गंगा में कूद गई। तेज बहाव में बहते-बहते जब हिम्मत जवाब देने लगी तो उसने शोर मचाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर तीनों मल्लाहों ने नाव से पहुंचकर उसकी जान बचाई।
कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में महिला के इन दिनों अवसाद में होने की बात सामने आई है।