मौधा/सेवराई। जनपद के अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के राजनपुर गांव में एक ईंट भट्टा पर रविवार को भोर में छापा मारकर पुलिस ने 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ बनाने के उपकरण और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। सैदपुर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि यहां कच्ची शराब बनाने की सूचना कईं दिनों से उन्हें मिल रही थी। गहमर पुलिस ने दो शराब तस्करों को अलग अलग जगहों से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। बारा चौकी इंचार्ज को शनिवार की देर शाम जरिए मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ बिहार जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मगरखाई प्राइमरी स्कूल के सामने से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 40 शीशी देशी शराब बरामद हुआ।