फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे परीक्षा दिलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार को फर्जी दस्तावेज लगाकर छात्रों को बोर्ड की परीक्षा दिलाने के आरोप में एक प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के निरीक्षण के दौरान डीएम ओमप्रकाश आर्य एवं एसपी डॉ. ओपी सिंह ने दो परीक्षा केंद्रों से 46 बाहरी परीक्षार्थियों को पकड़ा था। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
रविवार को सुबह पुलिस ने सिखड़ी के पास से शिवचंद स्मारक इंटर कालेज शाहपुर के प्रधानाचार्य शादियाबाद निवासी रामविलास यादव के अलावा सद्दाम चौधरी तथा अनुज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करके बाहरी परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के आरोप में तीन लोगों को सुबह सिखड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनका विभिन्न धाराओं में चालान कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें