फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टेंडर न लेने के लिए धमकाया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जीवपुर रघुनाथपुर में सिंचाई विभाग की एक परियोजना में टेंडर प्रक्रिया को लेकर मामला सामने आया है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर ज्ञान प्रकाश राय ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर ज्ञान प्रकाश राय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जमानिया क्षेत्र में 200 मीटर लंबाई में जियो बैग कट्टर लगाने की परियोजना के टेंडर में भाग लिया था। टेंडर भरने से पूर्व उन्हें मौखिक रूप से कई लोगों ने भाग न लेने की धमकी दी थी। बावजूद इसके उन्होंने बिड दाखिल की, टेंडर प्रक्रिया में पांच फर्मों ने भाग लिया। इसमें से एक फर्म ने कागजात की कमी के चलते बिड वापस ले ली थी। शेष तीन फर्मों में से कुछ के प्रतिनिधियों ने उन्हें वाट्सएप और कॉल के माध्यम से टेंडर से पीछे हटने के लिए धमकाया था। बताया कि उन्हें फर्जी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबरों से धमकी दी गई कि अगर उन्होंने टेंडर से नाम वापस नहीं लिया तो उनके बच्चों और परिवार की हत्या कर दी जाएगी। कार्य मिलने पर भी कार्यस्थल पर कार्य न होने देने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने बताया कि इन फर्मों का एक गिरोह सक्रिय है, जो हर वर्ष इसी प्रकार डराकर व धमकाकर ऊंची दरों पर कार्य हथिया लेता है, जिससे शासन को करोड़ों रुपये की क्षति होती है और पारदर्शिता की नीति को ठेंगा दिखाया जाता है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें