जमानिया कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक में बोलते एसओ राजीव कुमार सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली परिसर में शनिवार को आगामी सावन माह में कांवरियों एवं सावन मेले के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आपसी सौहार्द एवं शांति का पाठ पढ़ाया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि अगर त्योहार के अवसर पर कोई असामाजिक तत्व अशांति फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अवश्य होगी। क्षेत्रवासियों से उन्होंने अपील किया कि अगर कहीं भी अशांति फलने की आशंका बनती है तो पुलिस को तत्काल सूचित करें। क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सीओ सुरेश शर्मा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता उपनिरीक्षक मंजर अब्बास सभासद एजाज अहमद सभासद उद्धव पांडेय सूरत उमराव यादव कालिका मथनी पवन कुमार लक्ष्मण जयप्रकाश गुप्ता दयाशंकर यादव दयाशंकर राम, तनवीर रजा, पासा सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।