फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहर का पहला ऐसा घाट होगा, जिसकी सीढि़यां बनाने में आरसीसी का होगा इस्तेमाल40 लाख की लागत से पक्का बनेगा नवापुरा गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आने वाले दिनों में नगर स्थित नवापुरा गंगा घाट के दिन बहुरने वाले हैं। इसे पक्का घाट बनाने का निर्णय लिया गया है। पक्का घाट बनने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इस कार्य पर लगभग 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नवापुरा गंगा घाट कच्चा है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ आने पर कटान के कारण घाट की मिट्टियां पानी संग गंगा में बह जाती हैं। नवापुरा गंगा घाट नगर का एक महत्वपूर्ण गंगा घाट है। यहां पर साईं मंदिर भी है।
विशेष अवसरों पर यहां भीड़ उमड़ती है। आम दिनों में भी प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने व साईं मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए लोग आते हैं। घाट को पक्का करने का कार्य देवकली पंप कैनाल नहर खंड प्रथम की ओर से किया जाएगा। पक्का करने के लिए बोल्डर व सीमेंट का प्रयोग किया जाएगा। सीढ़ी आरसीसी स्लैब के माध्यम से बनेगी।
विज्ञापन

नगर का यह पहला गंगा घाट होगा, जिसको पक्का करने व सीढि़यों को बनाने में आरसीसी स्लैब का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर के अन्य पक्का घाटों की सीढि़यां मोटे पटियों के सहारे बनाई गई हैं। मानसून के बाद नवापुरा गंगा घाट को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इसको लेकर विभाग को शासन स्तर से बजट मिल गया है। इस वर्ष के अंत या अगले वर्ष के शुरुआती महीनों में घाट को पक्का करने का कार्य पूरा हो जाएगा। देवकली पंप कैनाल नहर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नवापुरा गंगा घाट को पक्का किया जाएगा। संभवत: मानसून के बाद यह कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें