फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में तीस फीसदी ट्रांसफाॅर्मर खुले में हैं, कई झाड़ियों से घिरे

विज्ञापन
शहर के सैनिक चौराहे के पास खुले में पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी के मौसम में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग अनुरक्षण माह चला रहा है। इसके तहत ट्रांसफाॅर्मरों की स्थिति सुधारने और लटकते तारों को सही करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर नजर आ रही है। जिले में करीब 30 फीसदी ट्रांसफाॅर्मर खुले में हैं। वहीं कई ट्रांसफाॅर्मरों के पास घनी झाड़ियां उगी हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 30 हजार विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इनमें शहर में लगे लगभग 700 ट्रांसफाॅर्मर भी शामिल हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इनमें करीब 30 प्रतिशत, 9000 से ज्यादा ट्रांसफाॅर्मर खुले में और खतरनाक स्थिति में हैं, जो हादसों को दावत दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों के आसपास घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। कई ट्रांसफाॅर्मर खुले में रखे हैं और उनके चारों ओर सुरक्षा जाली का अभाव है। यह स्थिति स्थानीय लोगों और पशुओं के लिए खतरा बनी हुई है। साथ ही, कई जगहों पर प्रतिबंधित सफेद तार झूलते दिखाई दे रहे हैं, जो दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं।
जिले में 279 उपकेंद्र, 33 पर सबसे अधिक ट्रिपिंग : निगम अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 279 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें से 33 उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक ट्रिपिंग की समस्या रहती है। इसका प्रमुख कारण तारों का ढीला होना और ट्रांसफाॅर्मरों पर लताओं आदि का चढ़ जाना बताया जा रहा है। बावजूद इसके अनुरक्षण माह में भी इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में ये है सुरक्षा की स्थिति

शहर के बंशीबाजार में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर खुली स्थिति में रखा है। इसके दो तरफ तो जाली लगी है, लेकिन सामने की ओर जाली नहीं है, जिससे सड़क की पटरी पर चलने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। इसके अलावा ट्रांसफाॅर्मर से होकर जाने वाले तारों पर लताएं लटकी हुई हैं। सैनिक चौराहा पर लगे 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के पास सुरक्षा जाली का अभाव है। पास में ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं और लोगों का लगातार आवागमन रहता है। इतना ही नहीं, ट्रांसफाॅर्मर का केबल बॉक्स भी खुला है। नगर के प्रकाश नगर में लगा 150 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर झाड़-झंखाड़ और लताओं से घिरा हुआ है। हालांकि इसके थोड़ी दूरी पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह जाली से घिरा है, लेकिन वहां भी जाली पर लताएं लिपटी हुई हैं।
टेंडर करके दो महीने के अंदर खुले ट्रांसफाॅमरों को जाली से कवर कराया जाएगा। अनुरक्षण माह में ढीले तारों को टाइट कराया जा रहा है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगमा।
जिले में हुए प्रमुख हादसे
मई 2025 : दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया में एक आइस फैक्ट्री में अवैध रूप से लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फट गया, जिससे उबलता हुआ तेल पास से गुजर रहे लोगों पर गिरा और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मई 2025: मरदह क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

मई 2025: भीमापार क्षेत्र में एक लाइनमैन की ट्रांसफाॅर्मर पर कार्य करते समय अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें