फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतीस हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन 34,672 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के 28672 और इंटर के 6 हजार  परीक्षार्थी रहे। डीएम सहित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सचल दस्तों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया। सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। इसमें हाईस्कूल के 108885 एवं इंटरमीडिएट के 97088 और 198097 संस्थागत एवं 7876 व्यक्तिगत सहित कुल 205973 परीक्षार्थियों को इम्तिहान देना है। इनके लिए जिले में कुल 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी-प्रारंभिक हिंदी (केवल प्रश्नपत्र) की परीक्षा और इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह साढ़े 7 से 10.45 बजे तक हुई। इंटरमीडिएट में हिंदी-सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा द्वितीय पाली में दिन में 2 से सवा 5 बजे तक संपन्न हुई। पहले दिन की दोनों परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गईं।

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह ने आदर्श इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज आदि केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद के अलावा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा सचल दस्तों ने भी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें