कासिमाबाद। क्षेत्र के देवली गांव में चोरों ने सोमवार की शाम एक घर को खंगाल दिया। काजल यादव यादव ने पुलिस को बताया कि गेट खोलकर घर में घुसे चोर आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नगदी, दस लाख रुपये के आभूषण समेट ले गए। प्राथमिकी दर्ज पुलिस जांच कर रही है।
देवली निवासी काजल यादव ने तहरीर देकर बताया कि पांच जनवरी की शाम चार बजे घर का गेट बाहर से बंद कर कुत्ते को घुमाने गई थीं। कुछ देर बाद लौटीं तो मुख्य गेट खुला था। अंदर गईं तो आलमारी और बाक्स के ताले टूटे पड़े थे।
साथ ही उनके रखे 50 हजार रुपये नगद, तीन मंगलसूत्र, एक रानी हार, दो सोने अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, दो जोड़ी टप्स, दो कान की बाली, दो झुमके, चांदी की पैजनी, एक सेट कमरबंद, सोने का दो लाॅकेट समेत सारे गहने गायब थे।
कोतवाल राजनारायण ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।