फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिंद समाज के स्वाभिमान महासम्मेलन में एकता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीगाजीपुर। शहर के लंका मैदान में रविवार को बिंद समाज विकास संघ के बैनर तले बिंद एकता स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से बिंद समाज के नेता शामिल हुए। समाज के उत्थान पर जोर दिया। कार्यक्रम में शामिल होने आए नेपाल सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री सत्यनारायण भगत बिंद ने बिंद समाज को अनुसूचित जाति की तरह आरक्षण देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा समाज सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर है। इसलिए सरकार को इस जाति के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करना चाहिए। भदोही सांसद डॉ. रमेश बिंद ने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों ने केवल हमारे समाज के लोगों का शोषण किया है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि आज समाज के एकजुट और संगठित होने की जरूरत है।
विज्ञापन

विधायक विनोद बिंद, विधायक हाकिम लाल बिंद, पूर्व मंत्री संगीता बिंद, राजनारायण बिंद, बिंदु बाला बिंद आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अशोक बिंद और संचालन चौ.मुसाफिर बिंद ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें