फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व सैनिक के घर से लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव में पूर्व सैनिक के घर से चोर बुधवार की रात लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। परिजनों को बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अठहठा गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक रामाशंकर यादव के बेटे सुनील यादव ने बताया कि देर शाम परिवार के लोग खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे चोर पीछे के रास्ते से घर में आए कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर दूसरे कमरे में घुसकर दो आलमारी को तोड़कर सामान पर उठा ले गए। खेत में सामान बिखरा मिला है। ग्रामीणों ने दरवाजा खोल कर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें